home page

लग्जरी ब्रांड की हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
लग्जरी ब्रांड की हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


बक्सर, 25 अगस्त (हि.स.)। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की संध्या वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान हरियाणा निर्मित महंगी ब्रांड की विदेशी शराब की खेप बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या बीआर 26 ईएफ 9466 को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

बरामद शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 192 बोतल (144 लीटर), ब्लेंडेड प्राइड व्हिस्की की 36 बोतल (27 लीटर) तथा मैजिक मोमेंट की 30 बोतल (22.5 लीटर) शामिल है। कुल 258 बोतलों में 193.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गणेश कुमार मित्तल, उम्र 28 वर्ष तथा सुमित कुमार शर्मा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra