home page

बक्सर में शराब की बड़ी खेप जब्त, राजस्थान का चालक गिरफ्तार

 | 
बक्सर में शराब की बड़ी खेप जब्त, राजस्थान का चालक गिरफ्तार


बक्सर, 17 जुलाई (हि.स.)।

उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक टाटा ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 3,087 लीटर बताई गई है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्पाद विभाग के अनुसार ट्रक संख्या HR55AB7080 से कुल 349 बोतल शराब बरामद हुई। इनमें IB 750 एमएल की 100 बोतल (900 लीटर), IB 180 एमएल की 100 बोतल (864 लीटर), IB 375 एमएल की 99 बोतल (891 लीटर) तथा McDowell 180 एमएल की 50 बोतल (432 लीटर) शामिल हैं।

गिरफ्तार चालक की पहचान मूला राम (31 वर्ष), पिता देवा राम, निवासी ग्राम सेवलियाला, थाना बायतु, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra