घोड़ा से ले जा रहे शराब जप्त, तस्कर हुआ फरार
| Aug 4, 2026, 19:32 IST
बक्सर, 04 अगस्त (हि.स.)। जिले में चक्की थाना पुलिस ने लक्ष्मण डेरा भागर पुल त्रिमुहानी के पास से 14 कार्टून में 630 पीस प्रत्येक 200 एम एल बंटी बबली कुल 126 लीटर शराब बरामद किया गया । सबसे बड़ी बात यह है कि जब भी इस दियारा इलाका मे चक्की पुलिस के द्वारा शराब बरामद किया जाता है तो तस्कर फरार एवं गाड़ी जप्त नहीं होती हैं ।
आखिरी कार शराब ही क्यों जप्त पुलिस करती है और शराब तस्कर फरार हो जाते हैं। यह पहली बार ही नहीं है इसके पहले भी तीन बार शराब जप्त चक्की पुलिस कर पाई है लेकिन शराब तस्कर फरार हो चुके हैं , और जिस गाड़ी से शराब तस्कर कारोबारी करते हैं वह भी आज तक पुलिस उसे गाड़ी को पकड़ने में अभी तक कोई भी बड़े मुकाम हासिल नहीं कर पाई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

