बक्सर के चौसा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, टाटा नैनो कार से 87.84 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त
बक्सरr, 28 जुलाई (हि.स.)। जिले में चौसा चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा नैनो कार से कुल 87.84 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की। यह कार्रवाई चेक पोस्ट प्रभारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान यूपी 32 ईटी 2327 नंबर की टाटा नैनो कार की तलाशी ली गई। तलाशी में Officer's Choice व्हिस्की (180 एमएल) की 188 बोतल, कुल 33.84 लीटर, तथा Kingfisher Beer (500 एमएल) की 108 कैन, कुल 54 लीटर, बरामद हुई। इस प्रकार वाहन से कुल 87.84 लीटर शराब एवं बीयर जब्त की गई।
उत्पाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

