प्रतिबंधित चीनी मांझा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार
| Aug 27, 2026, 23:38 IST
मुरादाबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना नागफनी क्षेत्र में चीनी मांझा बेच रहे दुकानदार हरपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित से चार चरखी चीनी मांझा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि थाना नागफनी पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग बंगला गांव पुलिस चौकी के पास हरपाल सिंह की दुकान पर छापा मारा। हरपाल सिंह पतंग और मांझा बेचता पाया गया। पुलिस को दुकान से चार चरखी चीनी मांझा मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नागफनी थाने में बीएनएस की धारा 223, 285, 291, 293 और 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

