home page

दुकान में छापेमारी, प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

 | 
दुकान में छापेमारी, प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार


सुपौल, 13 नवंबर (हि.स.)। भपटियाही थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक दुकान से अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 36 एमएल प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद किया। वहीं, मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती, वार्ड संख्या-08 निवासी कौशल प्रसाद यादव के पुत्र ललन कुमार (27) तथा भपटियाही थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड संख्या-03 निवासी राम कुमार मेहता के पुत्र प्रदीप कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र