home page

शिवपुरीः मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ का आरोप, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज

 | 
शिवपुरीः मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ का आरोप, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज

शिवपुरीः मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ का आरोप, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज

शिवपुरी, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में मंदिर के अंदर मूर्तियों के साथ कथित छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ग्राम कुंवरपुर निवासी रामकुमार शर्मा (21) ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे मैं फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें सोनू उर्फ मिठुआ जाटव मंदिर में बैठकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी कथित रूप से माता पार्वती की मूर्ति के साथ अभद्र हरकत कर रहा था तथा मूर्ति पर प्रहार कर रहा था।

शिकायत में कहा गया है कि इस घटना से शिकायतकर्ता सहित समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद उसने आज 6 अगस्त को थाना सिरसौद पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा