home page

घरेलू कलह में सौतेले बेटे ने की थी शबनम निशा की हत्या

 | 

सारण, 05 जुलाई (हि.स.)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर नट टोली में हुई शबनम निशा उर्फ सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के साजिशकर्ता और मृतका के सौतेले पुत्र मनु गिरी सहित कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बीती 20 जून 2026 को हुई इस हत्या के बाद मढ़ौरा 02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और जांच से खुलासा हुआ कि घरेलू कलह और संपत्ति विवाद के कारण सौतेले बेटे ने अपने परिवार व सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी मनु गिरी को अब गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मनु गिरी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर पहले से लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के करीब 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार