home page

सात वारंटियों की गिरफ्तारी, स्पेशल ड्राइव में पुलिस की कार्रवाई

 | 
सात वारंटियों की गिरफ्तारी, स्पेशल ड्राइव में पुलिस की कार्रवाई


किशनगंज, 24 मार्च (हि.स.)। सदर थाना पुलिस ने सोमवार रात विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह स्पेशल ड्राइव पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक वारंटी पश्चिम बंगाल के चोपड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बंगाल पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह