बेटी की शादी के लिए रखे गए 7 लाख रुपए की जेवर चोरी
नवादा,02 अगस्त (हि.स.)।नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा गांव में हुई चोरी की बड़ी वारदात ने एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। अज्ञात चोरों ने बैजनाथ यादव के घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे गए करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
पीड़ित बैजनाथ यादव ने रविवार काे बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार की दोपहर जब भंडार कमरा में गया तो समान बिखरा था,जेवरात गायब थे।सूचना पर सिरदला पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल टीम और गया से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
घर के पीछे एक छोटे प्लास्टिक बैग में कुछ चांदी के जेवरात पड़े मिले, जिन्हें सिरदला पुलिस ने बरामद कर थाना ले आई।
अपर थाना अध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में सिरदला थाना कांड संख्या 222/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है तथा जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

