home page

अनूपपुर: पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे 7 मवेशी पकड़े, चालक गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे 7 मवेशी पकड़े, चालक गिरफ्तार


अनूपपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार शाम नाकाबंदी करके मवेशियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा, जिसमें बहुत बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर लादे गए 7 मवेशी मिले। इनमें 6 भैंस और 1 पड़वा शामिल है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया हैं।

भालूमाड़ा जमुना रोड पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, तभी पिकअप (क्रमांक यूपी 12 सीटी 8733) को रोका गया। गाड़ी में बहुत कम जगह में जानवरों को भर रखा था, उनके पैर रस्सियों से बंधे हुए थे और खाने-पीने का कोई इंतज़ाम नहीं था।

पुलिस ने मवेशियों को छुड़ाकर कोतमा के काजीहाउस भिजवा दिया है। जब्त किए गए जानवरों और पिकअप की कुल कीमत लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से गाड़ी चला रहे 21 साल के करण केवट (निवासी कोतमा) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्तहीव (मेरठ, यूपी) और नंदू (टांकी, अनूपपुर) के कहने पर इन जानवरों को ले जा रहा था।

तस्करी में शामिल लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने ड्राइवर करण केवट, मुस्तहीव और नंदू के खिलाफ पशु क्रूरता और पशु परिरक्षण कानून की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस धंधे में शामिल बाकी लोगों का पता लगाने में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला