home page

शराब पीकर हंगामा कर रहे एनबीडब्ल्यू सहित सात गिरफ्तार

 | 
शराब पीकर हंगामा कर रहे एनबीडब्ल्यू सहित सात गिरफ्तार


नवादा, 03 नवंबर (हि.स.)। पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करना और शांति व्यवस्था भंग करना सात लोगों को महंगा पड़ गया। नवादा जिले के अकबरपुर थाना इलाके में मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू के चार आरोपी सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शराब के सेवन और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने वाले बब्लू प्रसाद पिता भोला प्रसाद सुबोध प्रसाद पिता लखन यादव दोनों ग्राम फतेहपुर चन्दन कुमार पिता भोला राजवंशी ग्राम गुरुचक एन बी डब्ल्यू वारंटी उपेन्द्र नोनिया पिता भगवान नोनिया ग्राम फतेहपुर .मनिकचन्द्र राम पिता सहदेव राम ग्राम पतांगी, इन्द्रदेव राम पिता प्रभू राम ग्राम पतांगी उत्तम कुमार पिता सुकदेव सिंह ग्राम फतेहपुर को कुल 7 व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपियों की जांच और पूछताछ की इस दौरान शराब सेवन के मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं, चार अन्य मामले में न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के आधार पर फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने, लोगों को परेशान करने तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन