जबलपुर : पाटन के हरदुआ और वासन में अवैध भंडारित लगभग 62 ट्रॉली रेत जप्त
| Jun 5, 2026, 21:58 IST
जबलपुर, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खनिज अमले द्वारा पाटन तहसील पाटन के हिरन नदी से लगे ग्राम हरदुआ और वासन से गुजरने वाले सड़क मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम हरदुआ और ग्राम वासन में खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर लगभग 62 ट्राली रेत (करीब 186 घनमीटर) को मौके से जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में रखवाया गया।
कार्यवाही में खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव, पटवारी चंद्रशेखर शर्मा, होमगार्ड के जवान राकेश उपाध्यायएवं अनुज बैरागी तथा ग्राम कोटवार शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

