home page

राजगढ़ः स्विफ्ट कार से 11 पेटी देशी शराब जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः स्विफ्ट कार से 11 पेटी देशी शराब जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 30 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर राजगढ़- करेड़ी रोड से घेराबंदी कर स्विफ्ट कार को पकड़ा, तलाशने में कार में 11 पेट अवैध देशी शराब मिली, वहीं मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात राजगढ़-करेड़ी रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 39 जेडएफ 6967 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 11 पेटी देशी शराब मिली। इसके बाद कार सवार दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपितों ने सज्जनसिंह (34)पुत्र प्रेमसिंह सौंधिया निवासी ग्राम पाडली थाना भोजपुर और हेमराज (23) पुत्र रतनलाल सौंधिया निवासी ग्राम हताईखेड़ा थाना कोतवाली राजगढ़ का होना बताया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कार सहित 6 लाख 44 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक