home page

राजगढ़ः युवक के कब्जे से दो लाख की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी

 | 
राजगढ़ः युवक के कब्जे से दो लाख की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी


राजगढ़, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 20.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात प्रेम लीला होटल के पीछे कड़िया सांची कच्चे रास्ते पर दबिश देकर आरोपित नैतिक (18) पुत्र रामवीर सिसोदिया निवासी हुलखेड़ी बोड़ा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो लाख रुपए कीमती 20.39 ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस के एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक