home page

राजगढ़ः स्कॉर्पियो की डिक्की से 3.10 लाख रुपए चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, 2.80 लाख बरामद

 | 
राजगढ़ः स्कॉर्पियो की डिक्की से 3.10 लाख रुपए चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, 2.80 लाख बरामद


राजगढ़, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्कॉर्पियो की डिक्की से 3.10 लाख रुपए चोरी के मामले में चालक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2.80 लाख रुपये नकद जब्त किए।

एसडीओपी अरविंदसिंह राठौर ने शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 26 अगस्त को शिवकुमार (40) पुत्र भारतप्रसाद शर्मा निवासी ग्राम बढ़पुरा, जिला भिंड, हाल निवासी खुजनेर ने शिकायत दर्ज की कि 25 अगस्त की रात बखेड़ जोड़ स्थित अनोखसिंह नागर के मकान के सामने उनकी स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 04 सीयू 5200 खड़ी थी। गाड़ी की आगे की डिक्की में रखे 3 लाख 10 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्काॅर्पियो चालक राजेन्द्रसिंह (31)पुत्र लल्लीराम यादव निवासी महुआ जिला शिवपुरी और राकेश (31)पुत्र भगवानलाल कुषवाह निवासी रन्नौद जिला शिवपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने वाहन से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक