home page

राजगढ़ःअवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, 216 लीटर देशी शराब जब्त, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ःअवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, 216 लीटर देशी शराब जब्त, तीन आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 11 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कड़िया और गुलखेड़ी में अवैध ठिकानों पर दबिश देकर 216 लीटर देशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। वहीं पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम कड़िया व गुलखेड़ी में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिष देकर 216 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है। पुलिस ने मौके से विक्रम पुत्र नाथूलाल सांसी, नरोत्तम पुत्र मोड़सिंह और वीरु पुत्र लाखन सांसी निवासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया, जबकि एक आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक