home page

राजगढ़ः जुआ खेलते आठ आरोपित पकड़ाए, 3.59 लाख का मशरूका जब्त

 | 
राजगढ़ः जुआ खेलते आठ आरोपित पकड़ाए, 3.59 लाख का मशरूका जब्त


राजगढ़, 06 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाना पुलिस ने गुरुवार की रात ग्राम बावली में दबिश देकर पैसों से ताश खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से 69 हजार 900 रुपए नकद, चार बाइकें, आठ मोबाइल और ताष पत्ते जब्त किए, जिसकी कुल कीमत तीन लाख 59 हजार रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी नरेन्द्र बेलवंशी ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम बावली में तालाब के पीछे से दबिश देकर आठ लोगों को पकड़ा, जिनमें मुकेश यादव निवासी कोलवाड़ थाना खुजनेर, ललित किरार निवासी सेमलीलोढ़ा थाना छापीहेड़ा, पवन कुम्हार निवासी पचोर, रामविलास किरार निवासी सेमलीलोढ़ा थाना छापीहेड़ा, कमल माली निवासी कोलवाड़ मोहल्ला थाना खुजनेर, दिनेश यादव, सुरेश खटीक निवासी खुजनेर और सुनील तंवर निवासी सुस्याहेड़ी थाना छापीहेड़ा शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 69 हजार 900 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिलें और आठ मोबाइल फोन एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए, जिसकी कुल अनुमानित कीमत तीन लाख 59 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक