home page

राजगढ़ः चोरी की तीन बाइकों के साथ अपचारी बालक सहित चार गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः चोरी की तीन बाइकों के साथ अपचारी बालक सहित चार गिरफ्तार


राजगढ़, 03 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने बाइक चोरी के मामले में अपचारी बालक सहित चार आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से तीन बाइकें बरामद की, जिसकी कीमत एक लाख 85 हजार रुपये बताई गई है।

थानाप्रभारी देवेन्द्र राजपूत ने बुधवार को बताया कि 31 मई को बोड़ा निवासी राजेश पुत्र छगनलाल मेवाड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीपल्यारसोडा बस स्टैंड से उसकी बाइक क्रमांक एमपी 39 जेडबी 7413 चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने मामले में आरोपित कबीर (30) पुत्र मनोज सांसी निवासी गुलखेड़ी को पकड़ा, जिसने अपने साथी जगदीश (40) पुत्र हरनाम सांसी निवासी कड़ियासांसी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने पचोर क्षेत्र से भी दो अन्य मोटरसाइकिलें चोरी की थीं, जिन्हें बाद में लक्ष्मण (20)पुत्र मलखानसिंह अरिवार निवासी गढ़ाजागीर भोपाल और अपचारी बालक को बेचना बताया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से तीन बाइकें जब्त की, जिसकी कीमत एक लाख 85 हजार रुपये है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक