home page

राजगढ़ः कंटेनर में कू्ररतापूर्वक भरे मिले 34 गोवंश, चालक-क्लीनर मौके से फरार

 | 
राजगढ़ः कंटेनर में कू्ररतापूर्वक भरे मिले 34 गोवंश, चालक-क्लीनर मौके से फरार


राजगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे एबी रोड पर कटारा ढाबे के आगे सतलुज वेयरहाउस के पास लावारिस हालत में कंटेनर मिला। गोवंश को कंटेनर में बेरहमी से ठूंसकर ले जा रहे चालक और उसका साथी गोसेवकों के पीछा करने पर वाहन छोड़कर भाग निकले।

गोसेवकों ने पुलिस को सूचना देकर कंटेनर खुलवाया तो उसमें 30 बैल और 4 बछड़े रस्सियों से बंधे मिले। पुलिस की मदद से सभी 34 गोवंश को बाहर निकालकर पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित गोशाला पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी ब्यावरा निवासी कृष्णमोहन उर्फ शैलू प्रजापति (28) ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि गुना की तरफ से कंटेनर क्रमांक एचआर 38 एजी 1008 में बैल और बछड़ों को भरकर ले जाया जा रहा है। इस पर वे साथी भानुप्रताप सिंह और देवराज के साथ वाहन की तलाश में निकले। गुना रोड से कंटेनर का पीछा करते हुए एबी रोड तक पहुंचे। गोसेवकों को पीछे आता देख चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन कटारा ढाबे के आगे कंटेनर छोड़कर साथी के साथ फरार हो गया। खिड़की से झांककर देखा तो बंधे मिले पशु गोसेवकों ने कंटेनर की केबिन में बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो बैल और बछड़े रस्सियों से बंधे हुए थे। उनके पैर भी बांधे गए थे और उन्हें कंटेनर में ठूंसकर रखा गया था।

पुलिस की मौजूदगी में वाहन खुलवाकर सभी पशुओं को बाहर निकाला गया। एक दर्जन घटनाओं में 400 से अधिक गोवंश मुक्त कराए गोसेवकों के अनुसार जनवरी से अब तक जिले में करीब एक दर्जन घटनाओं में 400 से अधिक गोवंश को मुक्त कराया जा चुका है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कंटेनर चालक और उसके साथी के खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कंटेनर नंबर के आधार पर चालक और वाहन मालिक की जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक