home page

राजगढ़ः चोरी की पांच लाख रुपये कीमती दस बाइकें जब्त, एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः चोरी की पांच लाख रुपये कीमती दस बाइकें जब्त, एक आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सुठालिया थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार आरोपित को लटेरी जिला विदिशा से हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइकें बरामद की है, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुठालिया क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइकों के मामले में आरोपित प्रकाश (22) पुत्र मोहरसिंह भील निवासी भगवानपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर ग्राम पारसाना, शंभूपुरा, कालाजी बाग के जंगल और दुर्गापुरा से चोरी की गई दस बाइकें जब्त की,जिनकी कीमत पांच लाख रुपये है,जिनमें दो बाइकें सुठालिया क्षेत्र से चोरी की गई थी। प्रकरण में आरोपित संतोष पुत्र जगदीश लोधी और फूलसिंह पुत्र भागीरथ लोधी निवासी दुर्गापुरा फरार बताए गए है, जिनकी तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक