home page

राजगढ़ःस्कूल के पीछे से 60 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को दबोचा

 | 
राजगढ़ःस्कूल के पीछे से 60 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को दबोचा


राजगढ़, 07 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलिया रसोड़ा में शासकीय स्कूल के पीछे एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बैठा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुदामा (40) पुत्र बाबूलाल सांसी निवासी ग्राम गुलखेड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक