राजगढ़ः घर में बना रहा था कच्ची शराब, 60 लीटर जब्त, 300 लीटर महुआ लहान नष्ट
राजगढ़, 19 अक्टूबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की मलावर थाना पुलिस ने रविवार की रात ग्राम सुंदरपुरा में दबिष देकर एक घर से हाथ भट्टी से बनी 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जबकि शराब बनाने के लिए रखा करीब 300 लीटर महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
थाना प्रभारी धर्मेन्द्र षर्मा ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम सुंदरपुरा निवासी राहुल पुत्र षंभूलाल षिवहरे के घर में दबिष दी गई। तलाषी के दौरान राहुल षिवहरे के घर से 15-15 लीटर की चार कैन मिलीं। इनमें कुल 60 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब भरी थी। इसके अलावा करीब 300 लीटर सड़ा हुआ महुआ लहान भी मिला, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शराब जब्त की और महुआ लहान मौके पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी धर्मेन्द्र षर्मा, एएसआई रमेषचंद्र वर्मा, प्रआर.श्रीकांत षुक्ला, संजय भार्गव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

