home page

राजगढ़ः अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 मोटरसाइकिलें बरामद

 | 
राजगढ़ः अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 मोटरसाइकिलें बरामद


राजगढ़, 22 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ वारदात में प्रयुक्त दो अन्य बाइक सहित कुल छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने बुधवार को प्रेस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्षन में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपित बनवारी (19)पुत्र घनश्याम तंवर निवासी कोलूखेड़ी थाना दांगीपुरा जिला झालावाड़ और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ पर आरोपितों ने बताया कि उन्होंने राजगढ़ कोतवाली एवं खिलचीपुर क्षेत्र में कई बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित निशानदेही पर चोरी गई चार मोटरसाइकिलें तथा अपराध में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की।

पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी मंजू मखेनिया, एसआई विकास राठौर,प्रआर.मानसिंह भिलाला, कुलदीप कुंभकार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने नागरिकों से वाहनों में सुरक्षा उपकरण लगाने, सुरक्षित पार्किंग का उपयोग करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक