home page

राजगढ़ः महिला के कब्जे से 70 हजार की स्मैक जब्त

 | 
राजगढ़ः महिला के कब्जे से 70 हजार की स्मैक जब्त


राजगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार की रात ग्राम ढ़ाबला जोड़ के समीप से महिला को पकड़ा और उसके कब्जे से 6.12 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने रविवार को बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि डाबला जोड़ के पास एक महिला अवैध मादक पदार्थ लेकर बैठी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध महिला को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है। महिला की पहचान माला (40) पत्नी सुभान सांसी निवासी ग्राम हुलखेड़ी, थाना बोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेंद्रसिंह राजपूत, एएसआई समीर खान,मधुसूदन शर्मा,महिला आरक्षक पूजा मुबेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक