home page

राजगढ़ः स्कूटी सवार युवक के कब्जे से सात पेटी देशी शराब जब्त

 | 
राजगढ़ः स्कूटी सवार युवक के कब्जे से सात पेटी देशी शराब जब्त


राजगढ़, 18 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना पुलिस ने गुरुवार की रात एक्टिवा सवार युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से सात पेटी देशी शराब की जब्त की, जिसकी कीमत 26 हजार 600 रुपये है।

थानाप्रभारी जितेन्द्र अजनारे ने शुक्रवार को बताया कि मुुखबिर की सूचना पर बीती रात कालीपीठ रोड से घेराबंदी कर बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार शिवा पुत्र बनेसिंह पवार निवासी ग्राम कोड़ाकिया थाना माचलपुर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 90 हजार रुपए कीमती एक्टिवा वाहन और 26 हजार 600 रुपए कीमती सात पेटी देशी शराब की जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक