home page

राजगढ़ः मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, 1.90लाख का मषरुका जब्त

 | 
राजगढ़ः मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, 1.90लाख का मषरुका जब्त


राजगढ़, 20 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात भोजपुर- खिलचीपुर रोड़ से घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा और उनके कब्जे से 14.52 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी कीमत एक लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी अजय यादव ने रविवार को बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर खिलचीपुर रोड़ से घेराबंदी कर बाइक क्रमांक आरजे 17 डीएस2065 सवार रुपचंद (23) पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी भालता राजस्थान और आदर उर्फ छोटू (29) पुत्र मनोहर बिल्थरे निवासी घुघरी थाना देवरी जिला सागर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 50 हजार रुपए कीमती बाइक और एक लाख 40 हजार रुपए कीमती मादक पदार्थ जब्त किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक