home page

राजगढ़ः तीन आरोपितों के कब्जे से 1.40 लाख की स्मैक जब्त, भेजा जेल

 | 
राजगढ़ः तीन आरोपितों के कब्जे से 1.40 लाख की स्मैक जब्त, भेजा जेल


राजगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जिला जेल भेज दिया गया।

थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि 13 मई को ग्राम गुलखेड़ी निवासी सुधीर सिंधी सिसोदिया और उसकी पत्नी शोभा के कब्जे से 40.30 ग्राम स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सुरजीत पुत्र बंगाली सांसी निवासी गुलखेड़ी, गफ्फार पुत्र नासिरखान मंसूरी निवासी उड़नखेड़ी (पचोर) तथा शीतल पुत्र सुरजीत सांसी निवासी गुलखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के मेमोरेंडम के आधार पर सुरजीत से 5.59 ग्राम,गफ्फार से 3.26 ग्राम और शीतल से 2.50 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कुल कीमत एक लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक