home page

राजगढ़ः पार्वती नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा,चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 | 
राजगढ़ः पार्वती नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा,चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


राजगढ़, 08 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना पुलिस ने रविवार की रात ग्राम महाराजखेड़ा में पार्वती नदी के किनारे से दबिश देकर रेत चोरी कर ले जा रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।

थानाप्रभारी अनिल राहोरिया ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम महाराजखेड़ा स्थित पार्वती नदी किनारे दबिश दी, जहां से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था, पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि बिना रॉयल्टी के नदी से रेत निकालकर उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो सोनालिका और दो स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर मय रेत भरी ट्रॉली जब्त किए। सभी मामलों में धारा 303(2) बीएनएस एवं खान अधिनियम 1952 की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त किए गए चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। वहीं फरार अज्ञात चालकों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक