राजगढ़ःखेत पर बने मकान से 446 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब जब्त, एक आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा थाना पुलिस ने समीपस्थ खेत पर बने मकान से 50 पेटी अंग्रेजी व देशी अवैध शराब जब्त करे मौके से एक आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
थानाप्रभारी हुकुमसिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर खेत पर बने मकान से 50 पेटी कुल 446 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसमें 18 पेटी बोल्ट व्हिस्की, 16 पेटी देशी प्लेन, 6 पेटी देशी मसाला, 8 पेटी एमडी रम, 2 पेटी इंपीरियल ब्लू शामिल है, जिसकी कुल कीमत एक लाख 97 हजार 220 रुपये है। पुलिस ने मौके से गुलाबसिंह (50) पुत्र चंदूलाल कंजर निवासी कंजरडेरा छापीहेड़ा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

