राजगढ़ःचोरी के चार बाइकों के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को देवास जिले से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की।
थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने रविवार को बताया कि 31 मार्च को ग्राम बालोड़ी निवासी धर्मेंद्र पुत्र नारायण अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर की दलान से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी-39-जीजी-4926) चोरी हो गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाष षुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साइबर सेल की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मामले में देवास जिले के पीपलरावा क्षेत्र निवासी मिथुन (26)पुत्र अम्बाराम हाड़ा और ध्रुव(19) पुत्र सुनेर कंजर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, होंडा शाइन सहित एक अन्य बाइक का चेसिस शामिल है। पुलिस के मुताबिक बरामद वाहन अलग-अलग प्रकरणों से संबंधित हैं। आरोपितों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नही। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी राहुल रघुवंशी, एसआई राहुल सेंधव, एएसआई आनंदीलाल भिलाला, हरिनारायण यादव, जेपी. सिसोदिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

