home page

राजगढ़ः युवक के कब्जे से 80 हजार की स्मैक जब्त

 | 
राजगढ़ः युवक के कब्जे से 80 हजार की स्मैक जब्त


राजगढ़, 26 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने मंडी परिसर महुआर में दबिश देकर स्मैक बेचने की फिराक में बैठे तस्कर को दबोचा और उसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल.बंजारे, एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंडी परिसर महुआर में दबिष देकर स्मैक बेचने की फिराक में बैठे कन्हैयालाल (34) पुत्र रणधीर सिसोदिया निवासी ग्राम गुलखेड़ी को पकड़ा और उसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक