home page

राजगढ़ः जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी पकड़े, 71,500 रुपये और कार जब्त

 | 
राजगढ़ः जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी पकड़े, 71,500 रुपये और कार जब्त


राजगढ़, 24 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना पुलिस ने बुधवार रात हाईवे से लगे कनक गार्डन में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 71 हजार 500 रुपये नकद, ताश की गड्डी और करीब 3 लाख रुपये कीमत की हुंडई ईऑन कार जब्त की है। कार्रवाई में कुल 3 लाख 71 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

एसआई कर्मवीरसिंह ने गुरुवार को बताया कि बीती रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कनक होटल के पीछे बने कमरे में कुछ लोग रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां 11 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को अभिरक्षा में लिया। एक अन्य आरोपित पवन सिंगी मौके पर नहीं मिला, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे और जुए के फड़ से 71,500 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और कार क्रमांक एमपी 04 सीडब्ल्यू 3655 जब्त की। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 13 मध्य प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों में सचिन अग्रवाल उर्फ टिप्पी, राजेश सैनी, शकील खान, बहादुर सिंह सोलंकी, ब्रजेन्द्र राठौड़ उर्फ बसंत, विपिन उर्फ विक्की अग्रवाल, रोहित उर्फ टिंकू अग्रवाल, सुनील उर्फ गोलू मीणा, लविश अग्रवाल उर्फ चंकी, सत्यम उर्फ गोलू अग्रवाल और दिनेश विश्वकर्मा शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक