नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
हमीरपुर, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
सुमेरपुर थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में दुष्कर्म आरोपित फिरोज को 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपित अरविन्द कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपित अरविन्द कुमार वर्मा निवासी धर्मेश्वर बाबा को बांदा मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।बता दें कि नाबालिग कोटेदार के यहां से राशन लेकर घर आ रही थी। तभी दो युवक उसे बाइक में बैठा कर ले गए थे। नाबालिग बदहवास हालत में तड़के घर पहुंच कर मां को आपबीती बताई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

