home page

बलरामपुर : अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का शिकंजा, 80 हजार ईंट और 3 टन कोयला जब्त

 | 
बलरामपुर : अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का शिकंजा, 80 हजार ईंट और 3 टन कोयला जब्त


बलरामपुर, 18 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ईंट और कोयला जब्त किया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में तहसीलदार सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज बुधवार को नगरपालिका बलरामपुर के वार्ड क्रमांक-13 में संचालित अवैध ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई। यहां से लगभग 40 हजार पकी हुई ईंटें, 15 हजार कच्ची ईंटें और करीब 3 टन कोयला जब्त किया गया।

वहीं ग्राम डूमरखी में भी कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार ईंटों का अवैध निर्माण पकड़ा गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। दोनों मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय