स्कॉर्पियो पलटने से दो बुजुर्ग बारातियों की मौत
जोधपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। जिले के पीपाड़ शहर थानान्तर्गत रविवार स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बुजुर्ग बारातियों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने चौकड़ी कला गांव के कुछ लोग उदेशनगर कोसाणा में एक विवाह में शामिल होकर स्कॉर्पियो में लौट रहे थे। तक आज सुबह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चौकड़ी कला गांव निवासी नृसिंहराम (63) पुत्र रामदीन माल और तेजाराम (60) पुत्र भंवराराम माली की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को पहले पीपाड़ के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, पांचों घायलों को जोधपुर के एमडीएम चिकित्सालय में आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

