डीएनडी पुल पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार की गई जान
नोएडा, 03 मार्च (हि.स.)। थाना फेस- वन क्षेत्र में डीएनडी पुल पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैl
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि संजू शर्मा पुत्र रामू शर्मा निवासी मोहन गार्डन वेस्ट दिल्ली उत्तम नगर स्कूटी पर सवार होकर डीएनडी पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टर ने उनको उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस वन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी से काम करके अपने घर जा रहे थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

