home page

स्कूल से लाैट रही छात्रा से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

 | 

गौरेला, 21 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गौरेला थानांतर्गत एक आरोपित ने स्कूली छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने रविवार काे बताया कि पीड़िता ने गौरेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता जब स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपित ने उसे रोक लिया और उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए।

एएसपी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर गौरेला पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपित स्थानीय निवासी है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।

पुलिस द्वारा आरोपित की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल