home page

एससी /एसटी एक्ट के अभियुक्त सहित दो शराबी गिरफ्तार

 | 
एससी /एसटी एक्ट के अभियुक्त सहित दो शराबी गिरफ्तार


सुपौल, 24 मार्च (हि.स.)। भीमपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना कांड संख्या 120/ 25 एससी /एसटी एक्ट के अभियुक्त सहित दो शराबी को गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड नंबर चार निवासी जयप्रकाश सहनी के पुत्र साजन कुमार उर्फ सजन सहनी बताया जा रहा है । साजन के विरुद्ध पूर्व से थाने में एससी /एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था । वहीं पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो शराबी को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड दो निवासी दिलीप राय के पुत्र पंकज कुमार व नेपाल के सुनसरी जिला के देवानगंज निवासी किसुन राय के पुत्र रामकुमार राय बताया जा रहा है । इस बाबत भीमपुर पुलिस ने बताया कि एक अभियुक्त सहित दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र