home page

छग : सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

 | 
छग : सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार


छग : सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार


छग : सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार


छग : सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार


रायपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल के नेटवर्क को ध्वस्त करने में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायपुर से 2 एवं गोवा से 5 सहित कुल सात आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

क्राइम एवं साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 25 फरवरी 2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम और थाना न्यू राजेन्द्र पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मुक्तिधाम के पास स्थित खाली मैदान में चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्तियों को आनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा है।

एक आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम प्रतीक कुमार वीधवानी एवं सैन्की देवड़ा निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर होना बताया। उक्त दोनों आरोपितों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों को गोवा में बैठाकर पैनल के माध्यम से आनलाइन सट्टा संचालित करना बताया गया। जिसके बाद टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंचकर आरोपितों के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर आरोपितों द्वारा गेट-वे पैनल संचालन करना पाये जाने पर विधिवत मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य सामग्री जब्त कर कार्यवाही की गई।

क्राइम एवं साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने शनिवार काे बताया कि, सट्टे के पैसों के लेन-देन हेतु आरोपियों द्वारा लगभग 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका बैंक स्टेटमेंट एवं अन्य जानकारियां प्राप्त की जा रहीं है तथा खातों से लिंक सभी मोबाइल नंबरों को विधिवत ब्लॉक कराया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपितों में प्रतीक कुमार वीधवानी निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, सैन्की देवड़ा निवासी सांई ट्वीन्स अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, धनंजय वैष्णव निवासी ग्राम तुमान जिला कोरबा, साकेत जगवानी निवासी जूना बिलासपुर, प्रमोद कुमार ओरके निवासी ग्राम पंचायत रंजना कोरबा, प्रकाश चंद्र मिरी निवासी ग्राम कुसमूल जांजगीर-चांपा, शंकर कुमार राम निवासी ग्राम करणपुर मधुबनी (बिहार) शामिल है।

आरोपितों द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर बिक्री करते थे, जिसमें आरोपितगण अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे। इसके अतिरिक्त आरोपितों द्वारा अन्य राज्यों में चल रहे पैनलों की राशि के लेन-देन हेतु गेट-वे जयदेव ग्रुप एवं जेएमके ग्रुप के नाम से व्हाट्सएप ग्रुपों का संचालन कर रहे थे। उक्त ग्रुप के अवलोकन से पाया गया कि आरोपितगणों द्वारा सुनियोजित रूप से विभिन्न बैंकों में म्यूल एकाउंट खुलवाकर उक्त खातों में अवैध रूप से क्रिकेट सट्टे के संचालित करने पर प्राप्त राशि को डिपॉजिट एवं विड्राल किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में स्कैनर कोड प्राप्त हुये है तथा पैसा जमा करने की पर्ची दिखीं है।

प्रकरण के जांच क्रम में आरोपितगण द्वारा क्रिकेट सट्टे से प्राप्त अवैध धन को क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. के माध्यम से पैनल संचालक के पास राशि भिजवाया जाता है। अब तक के जांच क्रम में 46,500 क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. (भारतीय रूपये 42 लाख) अपने संचालक को क्रिप्टो वॉयलेट में पहुंचाया गया है, जिसकी जांच जारी है।

आरोपितों द्वारा विदेशों में आनलाइन क्रिकेट पैनलों का संचालन किया जा रहा है, किंतु उनके पैसे का लेन-देन करने हेतु नये गेट-वे पैनल को भारत में विभिन्न लोकेशन मे स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। आरोपित प्रतीक कुमार एवं सैन्की हाल ही में दुबई से आये थे एवं पेमेंट गेट-वे का कर काम रहे थे।

प्रतीक कुमार वीधवानी के मोबाइल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा आनलाइन बैटिंग साईट्स 23exch9.com, allpenalexch.com तथा 99.com पैनल के माध्यम से मास्टर आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर आनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने हेतु आई डी संचालन की जानकारी सामने आई। इसके अतिरिक्त आरोपितों द्वारा अन्य राज्यों में बैठे हुये पैनलों के संचालन से प्राप्त राशि का गेट-वे व्हाट्सएप का संचालन कर रहे थे, जिसके माध्यम से ग्राहकों द्वारा हार-जीत में लगाये गये पैसों को डिपॉजिट एवं विड्राल करने हेतु पैनल का संचालन करना पाया गया। पूर्व में आरोपित प्रतीक कुमार क्रिकेट सट्टा के संचालन में जेल जा चुका है।

आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 24,600 रुपये, 5 लैपटॉप, एक टैब, विभिन्न कंपनियों के कुल 58 मोबाइल फोन/आईफोन, विभिन्न बैंकों के 12 नग एटीएम कार्ड, 3 राउटर, 4 पासबुक तथा बलेनो कार कीमती लगभग 22,14,600 रुपये जब्त कर आरोपितों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 89/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

क्राइम एवं साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने आगे बताया कि, वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम द्वारा आनलाइन सट्टा के कुल 5 प्रकरणों में 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल लगभग 2,14,59,600/- (दो करोड़ चौदह लाख उनसठ हजार छः सौ रुपये) का मशरूका जब्त किया जा चुका है। प्रकरण में आई.डी. लेकर आनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर