सारण पुलिस ने 15 शराब तस्करों समेत 61 आरोपितों को किया गिरफ्तार
सारण, 29 सितंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में कुल 61 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस विशेष अभियान में शराब कारोबार से जुड़े पंद्रह आरोपित और शराब सेवन करने वाले तेरह लोगों के अलावा चोरी के तीन, हत्या के प्रयास के चार, वारंट के चौदह, पोक्सो एक्ट में दो और अन्य मामलों के दस आरोपित पकड़े गए।
पुलिस ने कुल 592.270 लीटर अवैध शराब जिसमें 452.480 लीटर देशी, 22.80 लीटर विदेशी व 117 लीटर स्प्रिट के साथ एक मोटरसाइकिल, मोबाइल एक, स्टील का गिलास दो, लोटा एक, पीला बालू 8300 घन मीटर जब्त किए, तथा चार अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। इसके अलावा, यातायात नियमों के तहत 127 वाहनों से 167,600 रुपये अर्थदण्ड की राशि भी वसूल गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

