home page

सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 39 आरोपितों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 39 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 11 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक सफलता मिली है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 39 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 9 वारंटियों को पकड़ा है। वहीं शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले सात शराब कारोबारियों और सात शराबियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त हत्या के प्रयास मामले में दो, चोरी में तीन, आर्म्स एक्ट में दो, जुआ अधिनियम में छह, पोक्सो एक्ट में एक, अपहरण में एक तथा अन्य मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।

कार्रवाई के दौरान 308.44 लीटर शराब जिसमें 305.2 लीटर देशी व 3.24 लीटर विदेशी शराब जप्त किया। एक पिस्टल, दो मोटरसाइकिल, एक टेम्पो, एक रिक्शा, दो मोबाइल, 8,010 रुपये नकद तथा ताश का एक सेट जप्त किया गया। साथ ही अपहरण मामले में तीन अपहृता को भी बरामद कर लिया गया है। अपराध नियंत्रण व यातायात सुरक्षा के तहत 33 वाहनों से कुल 52,500 रुपये अर्थदण्ड वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार