home page

सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 13 वारंटी और 7 शराब कारोबारियों समेत 33 आरोपितों किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 13 वारंटी और 7 शराब कारोबारियों समेत 33 आरोपितों किया गिरफ्तार


सारण, 14 सितंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितो में तेरह वारंटी, शराब कारोबार में शामिल सात, शराब का सेवन करने वाले पांच, हत्या के प्रयास मामले के चार, बंगाल जुआ अधिनियम के तहत तीन और अपहरण कांड का एक आरोपित शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अपहृता को सकुशल बरामद भी किया।

इस दौरान पुलिस ने 300.28 लीटर अवैध शराब जिनमें 279.1 लीटर देशी व 21.180 लीटर विदेशी जब्त की। साथ ही एक मोटरसाइकिल, ताश के दो सेट और 10,020 रुपए नकद बरामद किए गए। यातायात सुरक्षा के तहत 27 वाहनों से 44,200 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार