home page

सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार


सारण, 26 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर नकेल कसने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 25 जुलाई को चलाए गए इस 24 घंटे के अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार शराब कारोबार में संलिप्त 6 व्यक्तियों और शराब का सेवन करने के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा, दहेज हत्या मामले में एक, डकैती कांड में एक, पुलिस पर हमले के मामले में एक तथा गैर-जमानती वारंट के आधार पर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 144 लीटर देशी और 267.330 लीटर विदेशी शराब समेत कुल 411.330 लीटर अवैध शराब जब्त की। साथ ही अपराध और तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन भी बरामद किए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाए गए वाहन जांच अभियान में कुल 155 वाहनों से 1,76,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार