नयागांव पुलिस ने लूट कांड के फरार आरोपित चंदन राम को किया गिरफ्तार
| Aug 30, 2026, 17:18 IST
सारण, 30 अगस्त (हि.स.)। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2019 के एक चर्चित लूट कांड में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
नयागांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। कार्रवाई करते हुए नयागांव थाना कांड संख्या 170/19 के अप्राथमिकी आरोपित रिवीलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया गांव निवासी मथुरा राम के पुत्र चंदन राम को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष नयागांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफल कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

