home page

आर्म्स एक्ट व लूट कांड का फरार आरोपित मोनू सैनी गिरफ्तार

 | 
आर्म्स एक्ट व लूट कांड का फरार आरोपित मोनू सैनी गिरफ्तार


सारण, 29 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस द्वारा वांछित व फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आर्म्स एक्ट एवं लूट कांड में संलिप्त आरोपित मोनू कुमार उर्फ मोनू सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान वैशाली जिला नगर थाना क्षेत्र नखास चौक निवासी सुनील भगत के पुत्र मोनू कुमार उर्फ मोनू सैनी के रूप में हुई है। वह नयागांव थाना कांड संख्या-187/24 में अप्राथमिकी अभियुक्त था।

पुलिस द्वारा दिए गई दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध नयागांव थाना कांड सं.-188/24 और सोनपुर थाना कांड सं.-783/25 में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार