home page

मांझी में 240 लीटर विदेशी शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार

 | 
मांझी में 240 लीटर विदेशी शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार


सारण, 20 सितंबर (हि.स.)। मांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ताजपुर चौक के पास एक कार से 240 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार और शराब को जब्त कर लिया और मौके से ही चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार के जरिए शराब की एक बड़ी खेप खपाने की योजना बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ताजपुर चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब की खेप बरामद हुई।

मांझी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपित ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्कर नेटवर्क और सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार