home page

कोपा थाना क्षेत्र के घोघवालिया चंवर से एक शव बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

 | 
कोपा थाना क्षेत्र के घोघवालिया चंवर से एक शव बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

कोपा थाना क्षेत्र के घोघवालिया चंवर से एक शव बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सारण, 26 अगस्त (हि.स.)। कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह घोघवालिया चंवर से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है।

शव की स्थिति मानव कंकाल जैसी हो चुकी है, जिसके शरीर पर हाफ शर्ट और पैर में जींस पैंट है। घटनास्थल से मृतक की हवाई चप्पल और खून से सना एक गमछा बरामद हुआ है। चंवर में भेड़ चराने पहुंचे चरवाहों ने शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम मामले की जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोपा पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार