home page

तरैया में महिला को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

 | 
तरैया में महिला को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली


तरैया में महिला को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली


सारण, 20 सितंबर (हि.स.)। तरैया-मशरख मुख्य सड़क पर बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने अपने घर के बाहर बैठी एक 55 वर्षीय महिला को गोली मार दी। घायल महिला की पहचान तरैया निवासी दिवंगत अवधेश सिंह की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय करीब पांच राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी, घटना के बाद अपराधी तरैया बाजार की ओर फरार हो गए। पड़ोसी और परिजनों ने आनन-फानन में महिला को तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला के पैर और जांघ में गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, पुलिस अपराधियों की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार