सारण पुलिस ने 1021 लीटर अवैध शराब के साथ आठ लोगों को किया गिरफ्तार
| Aug 8, 2026, 15:04 IST
सारण, 08 अगस्त (हि.स.)। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान नशा मुक्त सारण के तहत सफलता मिली है। विभिन्न थानों द्वारा की गई छापामारी में कुल 1021.72 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसमें 412 लीटर देशी और 609.72 लीटर विदेशी शराब शामिल है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो बोलेरो, चार मोटरसाइकिल, एक टेम्पू, एक टोटो और एक मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

